विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR)-2026 में टिहरी के बीएलओ का उत्कृष्ट प्रदर्शन, जिलाधिकारी ने की सराहना

नई टिहरी। जनपद टिहरी गढ़वाल में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR)-2026 के अंतर्गत बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण एवं बीएलओ ऐप के माध्यम से ऑनलाइन डिजिटाइजेशन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में कई बीएलओ ने निर्धारित समयावधि में उल्लेखनीय कार्य करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय नकोट (भाग संख्या-11) की बीएलओ रेखा देवी ने 212 मतदाताओं में से 211 गणना प्रपत्रों का वितरण एवं डिजिटाइजेशन पूर्ण कर सराहनीय कार्य किया। इसी प्रकार राजकीय इंटर कॉलेज सडव (भाग संख्या-31) की बीएलओ सुशीला देवी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मसोन (भाग संख्या-20) की बीएलओ रंगीता रावत, गांवखेत की बीएलओ निर्मला, नैनगांव की बीएलओ दीपिका, ढकरोल की बीएलओ रंजना एवं सुपरवाइजर सिमरन तथा कांडी की बीएलओ नीलम एवं सुपरवाइजर बलदेव तोमर ने भी समयबद्ध तरीके से कार्य को पूरा किया।

घनसाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मतदेय स्थल संख्या-32, राजकीय प्राथमिक विद्यालय आर्स की बीएलओ अनीता गैरोला ने कुल 381 मतदाताओं में से 364 गणना प्रपत्रों का वितरण एवं डिजिटाइजेशन सफलतापूर्वक पूर्ण किया। वहीं जोगियाड़ा की बीएलओ सचेंद्री देवी, कोठियाड़ा की अनु देवी तथा वाड अणुवा की अंबिका देवी ने भी अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।

टिहरी विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय, नई टिहरी के बीएलओ कृष्णा नौटियाल एवं सुपरवाइजर नरेश बिजलवान तथा राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नई टिहरी की बीएलओ अंजना भद्री ने भी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत सौंपे गए कार्यों को निर्धारित अवधि में पूरा किया।

नरेन्द्रनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोडियाला की बीएलओ आराधना रावत तथा लाल बहादुर शास्त्री जूनियर हाई स्कूल, ढालवाला की बीएलओ मंजू भट्ट ने भी समयबद्ध एवं सफलतापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन किया।

देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय, गहड़ बौसठा मुल्यागांव की बीएलओ जशोदा देवी तथा प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज की बीएलओ जुप्पा देवी एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय भल्डियाणा की बीएलओ सुनीता देवी ने भी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR-2026) को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

सभी बीएलओ ने पूरी निष्ठा, जिम्मेदारी और सक्रियता के साथ मतदाताओं से समन्वय स्थापित करते हुए अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल ने इन सभी बीएलओ के उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की सफलता में बीएलओ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी बीएलओ से इसी समर्पण, लगन एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए शत-प्रतिशत गुणवत्ता के साथ अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

— टीम टिहरी सत्य

#TehriSatya #SIR2026 #TehriGarhwal #BLO #VoterRevision #ElectionCommission #NewTehri #Dhanolti #Ghansali #Narendranagar #Devprayag #Pratapnagar

Related Posts

देहरादून में फायर सेफ्टी को लेकर बढ़ रही जागरूकता, Doon Fire Extinguisher उपलब्ध करा रही आधुनिक सुरक्षा समाधान

देहरादून। शहर में घरों, दुकानों, कार्यालयों, अस्पतालों, स्कूलों, होटल और औद्योगिक प्रतिष्ठानों में आग से सुरक्षा को लेकर जागरूकता लगातार बढ़ रही है। ऐसे में सही समय पर फायर सेफ्टी…

टिहरी में स्टाम्प शुल्क अपवंचन पर बड़ी कार्रवाई, चार मामलों में करीब 1.90 करोड़ रुपये की शास्ति अधिरोपित

नई टिहरी, 03 जुलाई 2026। टिहरी गढ़वाल प्रशासन ने स्टाम्प शुल्क अपवंचन के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार प्रकरणों में कुल ₹1,89,99,840 की शास्ति अधिरोपित की है। यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

देहरादून में फायर सेफ्टी को लेकर बढ़ रही जागरूकता, Doon Fire Extinguisher उपलब्ध करा रही आधुनिक सुरक्षा समाधान

देहरादून में फायर सेफ्टी को लेकर बढ़ रही जागरूकता, Doon Fire Extinguisher उपलब्ध करा रही आधुनिक सुरक्षा समाधान

टिहरी में स्टाम्प शुल्क अपवंचन पर बड़ी कार्रवाई, चार मामलों में करीब 1.90 करोड़ रुपये की शास्ति अधिरोपित

टिहरी में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: 31 मामलों में ₹47.85 करोड़ की वसूली के लिए आरसी जारी

गुमखाल–सतपुली मार्ग पर आवागमन बंद, प्रशासन ने जारी की सुरक्षा अपील

गुमखाल–सतपुली मार्ग पर आवागमन बंद, प्रशासन ने जारी की सुरक्षा अपील

साल बदले, सरकारें बदलीं, अधिकारी बदले, लेकिन नहीं बदलीं जनता की समस्याएं

साल बदले, सरकारें बदलीं, अधिकारी बदले, लेकिन नहीं बदलीं जनता की समस्याएं

वॉइस ऑफ मीडिया का राष्ट्रीय अधिवेशन 27 एवं 28 जुलाई को, 29 जुलाई को जंतर-मंतर से राष्ट्रीय आंदोलन का शुभारंभ

वॉइस ऑफ मीडिया का राष्ट्रीय अधिवेशन 27 एवं 28 जुलाई को, 29 जुलाई को जंतर-मंतर से राष्ट्रीय आंदोलन का शुभारंभ