वॉइस ऑफ मीडिया का राष्ट्रीय अधिवेशन 27 एवं 28 जुलाई को, 29 जुलाई को जंतर-मंतर से राष्ट्रीय आंदोलन का शुभारंभ

नई दिल्ली। देशभर के पत्रकारों के अधिकारों, सुरक्षा, सम्मान और कल्याण के लिए समर्पित संगठन वॉइस ऑफ मीडिया का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन आगामी 27 एवं 28 जुलाई 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण अधिवेशन में देश के विभिन्न राज्यों से प्रतिनिधि, वरिष्ठ पत्रकार, संपादक एवं मीडिया जगत से जुड़े गणमान्य लोग भाग लेंगे।

अधिवेशन के दौरान पत्रकारों के समक्ष वर्तमान चुनौतियों, मीडिया की स्वतंत्रता, पत्रकार सुरक्षा कानून, सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही संगठन की आगामी रणनीति और राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकार हितों को लेकर ठोस निर्णय भी लिए जाएंगे।

वॉइस ऑफ मीडिया उत्तराखंड के राज्य महासचिव दिनेश सिंह पंवार ने बताया कि यह अधिवेशन पत्रकारों की एकता और उनके अधिकारों की लड़ाई को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उन्होंने प्रदेश के पत्रकारों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि 29 जुलाई 2026 को जंतर-मंतर, नई दिल्ली से राष्ट्रीय आंदोलन का शुभारंभ किया जाएगा, जिसमें देशभर से पत्रकार शामिल होकर अपनी मांगों को बुलंद करेंगे। इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने तथा मीडिया कर्मियों के सम्मान और कल्याण के लिए सरकार का ध्यान आकर्षित करना है।

संगठन का मानना है कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूत करने के लिए पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य को लेकर वॉइस ऑफ मीडिया देशभर के पत्रकारों को एकजुट करने का कार्य कर रहा है।

वॉइस ऑफ मीडिया ने सभी पत्रकार साथियों से राष्ट्रीय अधिवेशन एवं आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए कहा है कि पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा, सम्मान और कल्याण के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना समय की आवश्यकता है।

  • Related Posts

    देहरादून में फायर सेफ्टी को लेकर बढ़ रही जागरूकता, Doon Fire Extinguisher उपलब्ध करा रही आधुनिक सुरक्षा समाधान

    देहरादून। शहर में घरों, दुकानों, कार्यालयों, अस्पतालों, स्कूलों, होटल और औद्योगिक प्रतिष्ठानों में आग से सुरक्षा को लेकर जागरूकता लगातार बढ़ रही है। ऐसे में सही समय पर फायर सेफ्टी…

    टिहरी में स्टाम्प शुल्क अपवंचन पर बड़ी कार्रवाई, चार मामलों में करीब 1.90 करोड़ रुपये की शास्ति अधिरोपित

    नई टिहरी, 03 जुलाई 2026। टिहरी गढ़वाल प्रशासन ने स्टाम्प शुल्क अपवंचन के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार प्रकरणों में कुल ₹1,89,99,840 की शास्ति अधिरोपित की है। यह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देहरादून में फायर सेफ्टी को लेकर बढ़ रही जागरूकता, Doon Fire Extinguisher उपलब्ध करा रही आधुनिक सुरक्षा समाधान

    देहरादून में फायर सेफ्टी को लेकर बढ़ रही जागरूकता, Doon Fire Extinguisher उपलब्ध करा रही आधुनिक सुरक्षा समाधान

    टिहरी में स्टाम्प शुल्क अपवंचन पर बड़ी कार्रवाई, चार मामलों में करीब 1.90 करोड़ रुपये की शास्ति अधिरोपित

    टिहरी में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: 31 मामलों में ₹47.85 करोड़ की वसूली के लिए आरसी जारी

    गुमखाल–सतपुली मार्ग पर आवागमन बंद, प्रशासन ने जारी की सुरक्षा अपील

    गुमखाल–सतपुली मार्ग पर आवागमन बंद, प्रशासन ने जारी की सुरक्षा अपील

    साल बदले, सरकारें बदलीं, अधिकारी बदले, लेकिन नहीं बदलीं जनता की समस्याएं