पुरोला नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष व तत्कालीन ईओ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पुरोला नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष व तत्कालीन ईओ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

देहरादून एसआईटी की जांच रिपोर्ट के बाद पुरोला पुलिस ने पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी और तत्कालीन ईओ शिव कुमार सिंह चौहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शासन के निर्देश पर यह कार्रवाई निर्माण कार्यों के दस्तावेजों में हेराफेरी, षड्यंत्र और कूटरचना के आरोप में की गई।

थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने बताया कि एसआईटी की जांच रिपोर्ट और शासन की अनुमति के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपितों के खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र, धोखाधड़ी, सरकारी धन के कथित दुरुपयोग, अभिलेखों में कूटरचना, दस्तावेजों में हेराफेरी, फर्जी दस्तावेजों के उपयोग, साक्ष्य मिटाने और व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने समेत विभिन्न आरोप लगाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *