15 अगस्त तक करा लें गैस ई-केवाईसी, वरना सिलेंडर आपूर्ति पर पड़ सकता है असर

देहरादून। घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी जरूरी है। जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक सत्यापन नहीं कराया है, उन्हें 15 अगस्त तक प्रक्रिया पूरी कराने की सलाह दी गई है। ई-केवाईसी नहीं होने पर गैस आपूर्ति और घरेलू कनेक्शन से मिलने वाले लाभ प्रभावित हो सकते हैं।
ई-केवाईसी के जरिए फर्जी और डुप्लीकेट कनेक्शनों की पहचान के साथ गैस की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उपभोक्ता अपनी गैस एजेंसी पर बायोमेट्रिक सत्यापन या संबंधित कंपनी के अधिकृत डिजिटल माध्यम से ई-केवाईसी करा सकते हैं। अधिकारियों ने अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना प्रक्रिया पूरी कराने की अपील की है।

