ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

*_एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में न्यायालय से जारी वारंटों की तामीली हेतु अभियान जारी, घनसाली एवं नरेन्द्रनगर पुलिस ने की कार्रवाई।_*

जनपद में अपराधियों एवं वारंटियों की धरपकड़ तथा माननीय न्यायालयों से जारी गिरफ्तारी वारंटों की तामीली सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद टिहरी गढ़वाल श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में टिहरी पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं संबंधित क्षेत्राधिकारियों के पर्यवेक्षण में थाना घनसाली एवं कोतवाली नरेन्द्रनगर पुलिस द्वारा अलग-अलग मामलों में दो वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।

1. थाना घनसाली पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार

थाना घनसाली पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को माननीय न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट की तामीली करते हुए फौजदारी वाद संख्या 1244/2025, धारा 74, 115(2), 118(1) एवं 352 भारतीय न्याय संहिता (BNS) से संबंधित वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

– नाम: मुकेश सिंह
– पिता का नाम: मोर सिंह
– निवासी: ग्राम खवाड़ा, पट्टी बासर, थाना घनसाली, जनपद टिहरी गढ़वाल।

गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किए जाने की कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

1. अपर उपनिरीक्षक श्री शशिकांत
2. हेड कांस्टेबल श्री ओमप्रकाश सिंह
3. होमगार्ड श्री शिवचरण

2. कोतवाली नरेन्द्रनगर पुलिस ने गैर जमानती वारंटी को किया गिरफ्तार

कोतवाली नरेन्द्रनगर पुलिस द्वारा धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के एक मामले में काफी समय से फरार चल रहे गैर जमानती वारंटी को गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को थानाध्यक्ष नरेन्द्रनगर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना एवं सुरागरसी-पतारसी के आधार पर वारंटी को उसके निवास स्थान गली नंबर 11/10, चंद्रेश्वर नगर, ऋषिकेश से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

– नाम: कृष्णा कुमार मण्डल
– पिता का नाम: ताराकान्त मण्डल
– उम्र: 24 वर्ष
– निवासी: किरायेदार, ओमप्रकाश, गली नंबर 11/10, चंद्रेश्वर नगर, ऋषिकेश।

गिरफ्तारी के पश्चात अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

1. उपनिरीक्षक श्री सत्येंद्र नेगी
2. कांस्टेबल 143 श्री कर्ण सिंह

टिहरी पुलिस की अपील एवं प्रतिबद्धता

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में टिहरी पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा न्यायालयों से जारी वारंटों की तामीली के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से ऑपरेशन प्रहार के तहत अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *