डीएम टिहरी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय गंगा समिति की बैठक सम्पन्न

टिहरी गढ़वाल।
आज बुधवार को जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट स्थित वीसी कक्ष में जिला स्तरीय गंगा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गंगा संरक्षण एवं स्वच्छता से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की गहन समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिला गंगा प्लान की नियमित मॉनिटरिंग डीएफओ द्वारा सुनिश्चित की जाए, जिससे योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो सके। उन्होंने अधिशासी अभियंता, जल संस्थान टिहरी एवं डीपीओ नमामि गंगे को निर्देशित किया कि जीआईएस एवं तकनीकी टीम के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सभी हितधारक विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं के सहयोग से जिला गंगा योजना तैयार करने हेतु एक कार्यशाला का आयोजन किया जाए।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जिले में संचालित सभी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की स्थिति की जानकारी लेते हुए उनके नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी एसटीपी की खराब रिपोर्ट मिलने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी

उन्होंने कीर्तिनगर (मंदिर के समीप) स्थित 10 केएलडी एसटीपी के अपग्रेडेशन हेतु शीघ्र प्रस्ताव उपलब्ध कराने तथा तपोवन क्षेत्र में शेष हाउसहोल्ड कनेक्शनों को सीवर लाइन से जोड़ने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता, पेयजल निगम टिहरी संदीप कश्यप ने शहरी क्षेत्र में सीवेज उत्पादन एवं एसटीपी उपचार क्षमता के बीच अंतर को कम करने के लिए तैयार की गई विस्तृत कार्य योजना की जानकारी साझा की।

वहीं डीपीओ नमामि गंगे परियोजना अरुण उनियाल ने बताया कि देवप्रयाग में 200 मीटर सीवर लाइन बिछाने का कार्य प्रगति पर है, जिससे 17 घरों को सीवर लाइन से जोड़ने का प्रस्ताव है।

बैठक में डीएफओ टिहरी वन प्रभाग पुनीत तोमर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद टिहरी वासुदेव डंगवाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी भौतिक एवं वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    देहरादून में फायर सेफ्टी को लेकर बढ़ रही जागरूकता, Doon Fire Extinguisher उपलब्ध करा रही आधुनिक सुरक्षा समाधान

    देहरादून। शहर में घरों, दुकानों, कार्यालयों, अस्पतालों, स्कूलों, होटल और औद्योगिक प्रतिष्ठानों में आग से सुरक्षा को लेकर जागरूकता लगातार बढ़ रही है। ऐसे में सही समय पर फायर सेफ्टी…

    टिहरी में स्टाम्प शुल्क अपवंचन पर बड़ी कार्रवाई, चार मामलों में करीब 1.90 करोड़ रुपये की शास्ति अधिरोपित

    नई टिहरी, 03 जुलाई 2026। टिहरी गढ़वाल प्रशासन ने स्टाम्प शुल्क अपवंचन के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार प्रकरणों में कुल ₹1,89,99,840 की शास्ति अधिरोपित की है। यह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देहरादून में फायर सेफ्टी को लेकर बढ़ रही जागरूकता, Doon Fire Extinguisher उपलब्ध करा रही आधुनिक सुरक्षा समाधान

    देहरादून में फायर सेफ्टी को लेकर बढ़ रही जागरूकता, Doon Fire Extinguisher उपलब्ध करा रही आधुनिक सुरक्षा समाधान

    टिहरी में स्टाम्प शुल्क अपवंचन पर बड़ी कार्रवाई, चार मामलों में करीब 1.90 करोड़ रुपये की शास्ति अधिरोपित

    टिहरी में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: 31 मामलों में ₹47.85 करोड़ की वसूली के लिए आरसी जारी

    गुमखाल–सतपुली मार्ग पर आवागमन बंद, प्रशासन ने जारी की सुरक्षा अपील

    गुमखाल–सतपुली मार्ग पर आवागमन बंद, प्रशासन ने जारी की सुरक्षा अपील

    साल बदले, सरकारें बदलीं, अधिकारी बदले, लेकिन नहीं बदलीं जनता की समस्याएं

    साल बदले, सरकारें बदलीं, अधिकारी बदले, लेकिन नहीं बदलीं जनता की समस्याएं

    वॉइस ऑफ मीडिया का राष्ट्रीय अधिवेशन 27 एवं 28 जुलाई को, 29 जुलाई को जंतर-मंतर से राष्ट्रीय आंदोलन का शुभारंभ

    वॉइस ऑफ मीडिया का राष्ट्रीय अधिवेशन 27 एवं 28 जुलाई को, 29 जुलाई को जंतर-मंतर से राष्ट्रीय आंदोलन का शुभारंभ