टिहरी गढ़वाल जिले के अंतर्गत संचालित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान झिनझिनीसैण, नकोट, लम्बगांव एवं थौलधार में राज्य स्तरीय (SCVT) इंजीनियरिंग व्यवसायों में प्रवेश सत्र 2025-26 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
इन संस्थानों में इलेक्ट्रीशियन, फिटर आदि व्यवसायों में प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक अभ्यर्थियों से शैक्षिक योग्यता के मेरिट के आधार पर प्रवेश दिए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित समयावधि में आवेदन-पत्र भरकर संबंधित संस्थान में जमा करना अनिवार्य है।
📅 आवेदन तिथि
- 25 नवंबर 2025 से 09 दिसंबर 2025 तक आवेदन-पत्र भरे जा सकते हैं।
📝 कैसे करें आवेदन?
प्रवेश के इच्छुक प्रशिक्षार्थी अपने निकटतम राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) में जाकर प्रवेश आवेदन-पत्र फार्म प्राप्त करें, उसे भरें और समय पर संस्थान में जमा करें।



