“राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिले को मिला एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन”

“देवप्रयाग ब्लॉक के आयुष्मान आरोग्य मंदिर देवका ने स्वास्थ्य सेवाओं में प्राप्त किए 89.47% अंक”

टिहरी गढ़वाल, दिनांक — आयुष्मान आरोग्य मंदिर, देवका (ब्लॉक देवप्रयाग) ने राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए NQAS प्रमाणन प्राप्त किया है। यह उपलब्धि स्वास्थ्य  सेवाओं की गुणवत्ता, सतत सुधार की प्रतिबद्धता तथा मरीज-केंद्रित सेवा प्रदान करने की दिशा में देवका स्वास्थ्य सुविधा की महत्वपूर्ण सफलता है।

मुख्य चिकित्साधिकारी, टिहरी गढ़वाल डॉ श्याम विजय ने इस उपलब्धि पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अंजना गुप्ता एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर देवका की पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रमाणन स्वास्थ्य विभाग के सतत प्रयासों और टीम के समर्पित कार्य का परिणाम है। उन्होंने देवका के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, एoनoएम तथा सभी सहयोगी स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता जिले के लिए गौरव की बात है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी टिहरी ने जिला गुणवत्ता टीम (District Quality Team) की भी विशेष प्रशंसा की, जिन्होंने मार्गदर्शन, मॉनिटरिंग और तकनीकी सहयोग देकर इस प्रमाणन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि जिला गुणवत्ता टीम का समर्पित प्रयास ही इस उपलब्धि का मूल कारण है।

साथ ही, सीएमओ टिहरी ने जिले के अन्य ब्लॉकों की स्वास्थ्य सुविधाओं से भी अपील की कि वे भी NQAS प्रमाणन प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लें और अपनी स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप और अधिक प्रभावी बनाएं। देवका की सफलता सभी स्वास्थ्य इकाइयों के लिए प्रेरणास्रोत है।”देवप्रयाग ब्लॉक के आयुष्मान आरोग्य मंदिर देवका ने स्वास्थ्य सेवाओं में प्राप्त किए 89.47% अंक”

टिहरी गढ़वाल, दिनांक — आयुष्मान आरोग्य मंदिर, देवका (ब्लॉक देवप्रयाग) ने राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए NQAS प्रमाणन प्राप्त किया है। यह उपलब्धि स्वास्थ्य  सेवाओं की गुणवत्ता, सतत सुधार की प्रतिबद्धता तथा मरीज-केंद्रित सेवा प्रदान करने की दिशा में देवका स्वास्थ्य सुविधा की महत्वपूर्ण सफलता है।

मुख्य चिकित्साधिकारी, टिहरी गढ़वाल डॉ श्याम विजय ने इस उपलब्धि पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अंजना गुप्ता एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर देवका की पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रमाणन स्वास्थ्य विभाग के सतत प्रयासों और टीम के समर्पित कार्य का परिणाम है। उन्होंने देवका के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, एoनoएम तथा सभी सहयोगी स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता जिले के लिए गौरव की बात है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी टिहरी ने जिला गुणवत्ता टीम (District Quality Team) की भी विशेष प्रशंसा की, जिन्होंने मार्गदर्शन, मॉनिटरिंग और तकनीकी सहयोग देकर इस प्रमाणन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि जिला गुणवत्ता टीम का समर्पित प्रयास ही इस उपलब्धि का मूल कारण है।

साथ ही, सीएमओ टिहरी ने जिले के अन्य ब्लॉकों की स्वास्थ्य सुविधाओं से भी अपील की कि वे भी NQAS प्रमाणन प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लें और अपनी स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप और अधिक प्रभावी बनाएं। देवका की सफलता सभी स्वास्थ्य इकाइयों के लिए प्रेरणास्रोत है।

  • Related Posts

    देहरादून में फायर सेफ्टी को लेकर बढ़ रही जागरूकता, Doon Fire Extinguisher उपलब्ध करा रही आधुनिक सुरक्षा समाधान

    देहरादून। शहर में घरों, दुकानों, कार्यालयों, अस्पतालों, स्कूलों, होटल और औद्योगिक प्रतिष्ठानों में आग से सुरक्षा को लेकर जागरूकता लगातार बढ़ रही है। ऐसे में सही समय पर फायर सेफ्टी…

    टिहरी में स्टाम्प शुल्क अपवंचन पर बड़ी कार्रवाई, चार मामलों में करीब 1.90 करोड़ रुपये की शास्ति अधिरोपित

    नई टिहरी, 03 जुलाई 2026। टिहरी गढ़वाल प्रशासन ने स्टाम्प शुल्क अपवंचन के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार प्रकरणों में कुल ₹1,89,99,840 की शास्ति अधिरोपित की है। यह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देहरादून में फायर सेफ्टी को लेकर बढ़ रही जागरूकता, Doon Fire Extinguisher उपलब्ध करा रही आधुनिक सुरक्षा समाधान

    देहरादून में फायर सेफ्टी को लेकर बढ़ रही जागरूकता, Doon Fire Extinguisher उपलब्ध करा रही आधुनिक सुरक्षा समाधान

    टिहरी में स्टाम्प शुल्क अपवंचन पर बड़ी कार्रवाई, चार मामलों में करीब 1.90 करोड़ रुपये की शास्ति अधिरोपित

    टिहरी में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: 31 मामलों में ₹47.85 करोड़ की वसूली के लिए आरसी जारी

    गुमखाल–सतपुली मार्ग पर आवागमन बंद, प्रशासन ने जारी की सुरक्षा अपील

    साल बदले, सरकारें बदलीं, अधिकारी बदले, लेकिन नहीं बदलीं जनता की समस्याएं

    वॉइस ऑफ मीडिया का राष्ट्रीय अधिवेशन 27 एवं 28 जुलाई को, 29 जुलाई को जंतर-मंतर से राष्ट्रीय आंदोलन का शुभारंभ