टिहरी गढ़वाल।
सामान्य जन एवं वाहन चालकों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 19 जनवरी 2026 से 01 फरवरी 2026 तक ऋषिकेश–चंबा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-34 के अंतर्गत किमी 21.900 से 22.070 (स्थान – बगडघार, नरेन्द्रनगर) पर भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्र में मरम्मत एवं सुरक्षात्मक कार्य किया जाना प्रस्तावित है।
उक्त कार्य के दृष्टिगत मार्ग को प्रतिदिन निर्धारित समयावधि में अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा, जिसका विवरण निम्नवत है—
मार्ग बंद रहने का समय
- दोपहर 12:30 बजे से 01:30 बजे तक
- दोपहर 02:15 बजे से 03:15 बजे तक
- सायं 04:15 बजे से 05:30 बजे तक
- रात्रि 10:30 बजे से प्रातः 04:30 बजे तक
कोतवाली नरेन्द्रनगर द्वारा समस्त वाहन चालकों से अपील की जाती है कि वे यात्रा से पूर्व उक्त समय-सारणी का ध्यान रखें, पुलिस प्रशासन का सहयोग करें तथा मार्ग बंद रहने की अवधि में वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।
इस असुविधा के लिए पुलिस प्रशासन को खेद है। जनहित एवं सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए यह व्यवस्था की गई है।
— प्रभारी निरीक्षक, नरेन्द्रनगर
कोतवाली नरेन्द्रनगर, टिहरी गढ़वाल




