25-11-2025 पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट का निधन हो गया । वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी, उक्रांद के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट का राजकीय सम्मान के साथ खड़खड़ी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि बनकर पुष्प चक्र अर्पित किए। उमड़े जन सैलाब ने भी पुष्प अर्पित कर अंतिम विदाई दी।



