टिहरी जनपद से अभी-अभी एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है।
गाड़ी संख्या UK07 PA 1769B की बस दुर्घटना का शिकार हो गई।
दुर्घटना में कुल 29 लोग सवार थे, जिनमें—
- 5 लोगों की मौके पर मौत (4 महिला, 1 पुरुष)
- 3 घायलों को AIIMS रेफर किया गया
- 4 घायलों को SDH नरेंद्रनगर भेजा गया
- 17 लोगों को सामान्य/मामूली चोटें आई हैं
स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर मौजूद है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।



