सेवा संकल्प अभियान के तहत पूर्व विधायक डॉ. धन सिंह नेगी ने ढोल वादकों को किया सम्मानित
टिहरी। सेवा संकल्प अभियान के तहत टिहरी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 40, ग्राम पंचायत स्वाड़ी में पूर्व विधायक डॉ. धन सिंह नेगी ने ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर संवाद किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों से साझा की तथा राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्यों को लेकर भी चर्चा की।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत द्वारा आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय कलावत कलाकार एवं ढोल सागर के ज्ञाता श्री रुकम दास एवं श्री उत्तम दासको सम्मानित किया गया। दोनों कलाकारों ने पट्टी चंद्रवदनी में आयोजित ढोल सागर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ग्राम प्रधान श्रीमती संतोषी गुसाईं एवं ग्रामीणों की ओर से दोनों कलाकारों को सम्मानित किया गया।
पूर्व विधायक डॉ. धन सिंह नेगी ने कहा कि ढोल-दमाऊ और ढोल सागर हमारी लोक संस्कृति एवं पारंपरिक विरासत के महत्वपूर्ण प्रतीक हैं। इस विरासत को संरक्षित करना और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने बताया कि अपने विधायक कार्यकाल 2017 से 2022 के दौरान टिहरी विधानसभा क्षेत्र में 104 ढोल वादकों एवं 27 मशकबीन वादकों को निःशुल्क ढोल-दमाऊ एवं मशकबीन वितरित किए गए थे। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोक कलाकारों एवं पारंपरिक वाद्य यंत्रों को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने आवश्यक हैं।
कार्यक्रम में पूर्व प्रधान रामलाल सेमवाल, घनानंद सुयाल, हर्ष कुमार, मनमोहन उनियाल, कुलानंद सुयाल, श्रीमती सरोजनी देवी, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान धर्म रावत, पूर्व प्रधान एवं मंडल महामंत्री विक्रम सिंह राणा, पूर्व प्रधान एवं मंडल उपाध्यक्ष ललित सुयाल, जसपाल नेगी, जयदेव सकलानी, नंदराम सुयाल, भारत भूषण सेमवाल, चंद्रमणि उनियाल, आनंद गुसाईं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
पूर्व विधायक डॉ. धन सिंह नेगी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए ग्राम प्रधान श्रीमती संतोषी गुसाईं एवं समस्त आयोजनकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं तथा लोक संस्कृति के संरक्षण में योगदान देने वाले कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

