10 घंटे में चोरी का खुलासा, अभियुक्त गाजियाबाद से गिरफ्तार
चोरी किए गए लगभग ₹90,000 मूल्य के शत-प्रतिशत माल की बरामदगी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशों पर थत्यूड़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई।
बुरांशखंडा स्थित व्यू पॉइंट से पर्यटक का बैग चोरी कर फरार हुआ था अभियुक्त।
📌 घटना का विवरण
दिनांक 08.10.2026 को वादी द्वारा थाना थत्यूड़ में तहरीर दी गई कि धनोल्टी के निकट बुरांशखंडा स्थित एक व्यू पॉइंट से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनका बैग चोरी कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर थाना थत्यूड़ पर धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी गढ़वाल श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशानुसार अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं चोरी किए गए माल की बरामदगी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने सुरागरसी-पतारसी एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज होने के मात्र 10 घंटे के भीतर दिनांक 08.10.2026 को अभियुक्त को गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया गया शत-प्रतिशत माल (मोबाइल एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स) बरामद किया गया।
👤 गिरफ्तार अभियुक्त
साजन अग्रवाल पुत्र श्री शरद अग्रवाल, उम्र 32 वर्ष।
निवासी: गली नंबर-1, गगन विहार, भोपुरा, थाना टीला मोड़, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश।
👮 पुलिस टीम
1. अ0उ0नि0 जितेन्द्र कुमार
2. हे0का0 145 नागरिक पुलिस कुलदीप कुमार
3. हे0का0 171 चेतन

